मायागंज समेत 11 अस्पतालों में फार्मासिस्ट की तैनाती
भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर। मायागंज अस्पताल व सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल समेत जिले के 10 सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है। फार्मासिस्ट की कमी से मरीजों के बीच दवा वितरण को लेकर हो रही परेशानी को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया। इससे संबंधित अधिसूचना रोग नियंत्रक, लोक स्वास्थ्य एवं पारा मेडिकल स्वास्थ्य सेवाएं की निदेशक डॉ. रेखा झा ने जारी की। जारी पत्र के अनुसार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक, मायागंज अस्पताल में तीन, सदर अस्पताल में दो फार्मासिस्ट तैनात किए गए। वहीं रेफरल अस्पताल नाथनगर, सीएचसी रंगरा, गोपालपुर, बिहपुर, सबौर, जगदीशपुर, शाहकुंड एवं अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव में भी एक-एक फार्मासिस्ट की तैनाती की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नवगछिया अनुमंडल अस्पताल को मिला फार्मासिस्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.