भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से भी अधिक इलाकों में चार दिन से प्रभावित जलापूर्ति व्यवस्था रविवार देर शाम बहाल की गई। पर मायागंज इलाके में जब पानी पहुंचा तो गंदा और बदबूदार था। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्ड संख्या 27 के इस मोहल्ले की बड़ी आबादी बरारी वाटर वर्क्स के पानी पर ही निर्भर है। वहीं रविवार देर रात से ही इलाके की पाइपलाइन में आ रहा पानी गंदा और बदबूदार होने से लोग उसे इस्तेमाल नहीं कर सके। इधर दोपहर के वक्त जब इसकी जानकारी नगर निगम को दी गई तो निगम की टीम ने पाइपलाइन में लीकेज ढूंढ़ने का कार्य शुरू किया। हालांकि देर शाम तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी थी। इलाके के रहने वाले पूर्व पार्षद उमर चांद, गौरव यादव, छोटू यादव, प्रकाश दास, सूरज हरि, संजीव कुमार, अभिमन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.