भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल के टीबी एवं चेस्ट विभाग में मंगलवार को विश्व टीबी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मंचासीन अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने टीबी की बीमारी से बचाव, कारण व बचाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। टीबी एंड चेस्ट विभाग के अध्यक्ष डॉ. बिरेंद्र कुमार शर्मा ने बीते तीन साल में विभाग में टीबी एवं एमडीआर टीबी जांच व इसके इलाज के बारे में प्रकाश डाला। मौके पर डॉ. कामरान फजल, डॉ. विनय कुमार झा, डॉ. अमित आनंद, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. अनुराग, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. अभिनव विशाल ने भी टीबी से बचाव के बारे में बताया। इस मौके पर सांख्यिकी सहायक प्रदीप कुमार सिन्हा, वरीय प्रयोगशाला प्रावैधिक इंद्रजीत कुमार, कुमुद कुमार आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.