मायागंज अस्पताल में फिर सीटी स्कैन जांच बंद
भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल में शुक्रवार को एक बार फिर सीटी स्कैन जांच मशीन ने धोखा दे दिया। मशीन बंद हुई तो इलाज को पहुंचे करीब ढाई दर्जन मरीज बिन जांच कराए ही वापस लौटने को मजबूर हो गये। मायागंज अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सचिन कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे सीटी स्कैन का सॉफ्टवेयर क्रैश कर गया, जिससे मशीन ने जांच करना बंद कर दिया। तब तक 14 से 15 मरीजों की सीटी स्कैन जांच हो चुकी थी।शाम तक मशीन को ठीक कराने का प्रयास किया गया, लेकिन मशीन चालू नहीं की जा सकी। तब तक जांच को पहुंचे करीब 28 से 23 मरीज बिन जांच कराए ही वापस लौट चुके थे। रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि चूंकि मशीन पुरानी हो चुकी है, इसलिए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि ये कब तक चालू होगी। ऐसे में अब माय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.