मायागंज अस्पताल परिसर में लगी आग, धुआं-धुआं हुआ
भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल परिसर (एमआरआई जांच सेंटर के बगल) में शनिवार की रात आग लग गई। आग बढ़ी तो पूरा परिसर धुआं-धुआं हो गया। अग्निशमन विभाग को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे दमकल ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जाता है कि जहां पर आग लगी है, वहां पर बिजली का वायर है और वह बुरी तरह से जला हुआ है।शनिवार की रात करीब 8:50 बजे रेडियोलॉजी विभाग के पीछे वाले हिस्से व एमआरआई जांच सेंटर के बीच स्थित खाली जगह पर एक धमाका सुना गया। जब तक लोग वहां पर पहुंचते तब तक आग की लपटें आसमान छू रही थीं। देखा गया कि वहां हाई मास्ट लैंप व एमआरआई जांच सेंटर की आपूर्ति करने वाले बिजली के तार में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.