भागलपुर, अप्रैल 29 -- भागलपुर। मायागंज अस्पताल के ब्लड बैंक में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अस्पताल के 35 कर्मियों ने रक्तदान किया। रक्त केंद्र की वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिव्या सिंह के नेतृत्व में रक्तदान करने वालों में सैयद नूर सम्स आरफीन, जव्वाद अहमद, ध्रुव कुमार, संजू कुमार, उमेश टुडू, पवन पांडेय, दीपक कुमार, नीरज कुमार, धनंजय कुमार व अन्य कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस समय ब्लड बैंक में ब्लड की काफी कमी हो गई थी। हर माह थैलेसीमिया के मरीजों के लिए 175 यूनिट खून की जरूरत पड़ती है। मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर से राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...