भागलपुर, सितम्बर 8 -- भागलपुर। सबौर छोटी हाट निवासी सह जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुजीत कुमार झा ने श्रमाधीक्षक भागलपुर को पत्र लिखकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में कार्यरत कई आउटसोर्स एजेंसियों के कर्मचारियों के महीनों से लंबित वेतन के भुगतान की मांग की। वहीं अस्पताल प्रबंधन पर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कार्यरत अलग-अलग एजेंसियों के कर्मचारियों में किसी को अप्रैल, तो किसी को जून तक का वेतन दिया गया है। सुजीत ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कर्मियों का वेतन छह माह से लंबित है। शिकायत की प्रति श्रम मंत्रालय के आयुक्त व स्वास्थ विभाग को भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...