भागलपुर, अप्रैल 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज अस्पताल) के रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां एक समस्या का समाधान होता नहीं कि दूसरी खड़ी हो जाती है। वर्तमान में विभाग तकनीकी खराबी और बिजली की समस्याओं के दोहरे संकट से जूझ रहा है, जिसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। ​अस्पताल में पिछले पांच दिनों से सीटी स्कैन सेवा पूरी तरह ठप है। तकनीकी खराबी और वोल्टेज की लुकाछिपी के कारण मशीन चालू नहीं हो पा रही है। दूरदराज से आने वाले मरीज बिना जांच के लौटने को मजबूर हैं या निजी केंद्रों में महंगे दामों पर जांच करा रहे हैं।​सोमवार यह भी पढ़ें- मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में पानी के लिए हाहाकार को ट्रांसफार्मर की खराबी दूर होने के बाद उम्मीद थी कि सेवाएं सामान्य...