नोएडा, जून 6 -- ग्रेटर नोएडा,कार्यालय संवाददाता। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के लीज बैक प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगातार सुनवाई की जा रही है। प्राधिकरण के ओएसडी गिरीश कुमार झा, जितेंद्र गौतम और राम नयन सिंह ने शुक्रवार को मायचा गांव के 26 प्रकरणों पर सुनवाई की। किसानों का पक्ष सुनने के बाद उनसे साक्ष्य प्राप्त किए गए। ओएसडी भूलेख गिरीश कुमार झा ने बताया कि किसानों की मांग पर लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आबादी व्यवस्थापन के लिए बनी समिति द्वारा सुनवाई की जा रही है। सुनवाई बीते 24 मार्च से शुरू हुई है। तय कार्यक्रम के अनुसार ग्रामवार सुनवाई की जा रही है। बता दें कि इस नियम के तहत उस जमीन की लीज बैक की जाती है,जो आबादी की जमीन होती है और उस पर किसान का कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.