मायके से सामान लेने पहुंची महिला ने लगाया बंधक बनाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप
संभल, मई 15 -- जनपद मुरादाबाद निवासी एक महिला ने अपने मायके पक्ष पर बंधक बनाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर माता-पिता, भाई और भाभी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद के गोविंदनगर निवासी मनीषा गौतम ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले वह अपने बच्चों के साथ थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव औरंगपुर सिलैटा स्थित मायके आई थी। इसी दौरान उसके बड़े बेटे देव की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बेटे का शव लेकर वह ससुराल लौट गई, जबकि उसका काफी सामान मायके में ही रह गया था। यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों का विरोध पर पत्नी की हत्या का प्रयास महिला के अनुसार मायके में उसके दोनों बेटों के कपड़े, उसके निजी कपड़े, सोने की लर, सोने की अंगूठी, गले की कठी और चांदी की पाजेब सहित अन्य सामान रखा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.