बाराबंकी, मार्च 9 -- बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र से एक युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार करीब 20 वर्षीय युवती 7 मार्च की शाम करीब 4 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने बताया कि युवती की शादी हो चुकी है, लेकिन जानकारी करने पर पता चला कि वह अपने ससुराल भी नहीं पहुंची है। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक युवती की लंबाई करीब 5 फीट, रंग गोरा और सामान्य कद-काठी की है। घटना के समय वह हरे रंग के कपड़े पहने हुए थी और पैरों में चप्पल थी।इस संबंध में परिजनों की तहरीर पर बड्डूपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.