सुल्तानपुर, फरवरी 16 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय विवाहिता अपनी दो वर्षीय पुत्रियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना 17 जनवरी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विवाहिता मकर संक्रांति का पर्व मनाने अपने मायके आई थी। 17 जनवरी की दोपहर वह पड़ोसी जनपद स्थित अपने ससुराल जाने के लिए निकली, लेकिन वहां नहीं पहुंची। परिजनों के मुताबिक उसका मोबाइल फोन भी उसी दिन से बंद है। पति व अन्य परिजनों ने संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, किंतु कोई सुराग नहीं लग सका। अंततः सोमवार को पति ने दोस्तपुर थाने में सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...