मायके से लौट रही महिला दो बच्चों समेत लापता, गुमशुदगी दर्ज
बस्ती, अगस्त 24 -- बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के पचारी खुर्द गांव की रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके से ससुराल लौटते समय वाल्टरगंज थानाक्षेत्र से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर महिला के पति ने वाल्टरगंज थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पचारी खुर्द निवासी रीता देवी अपने दो बच्चों अंशु (9) और करिश्मा (10) के साथ मायके बांसापार गई थीं। वहां ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरुवार को घर लौट रही थी। रीता के भाई ने उन्हें जिनवा चौराहे पर छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Basti News: मायके से लौट रही महिला दो बच्चों समेत लापता, गुमशुदगी दर्ज कुछ देर बाद रीता ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह सोनहा पहुंच गई है। जल्द ही घर आ जाएगी। काफी देर बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.