हाजीपुर, जून 30 -- हाजीपुर-महनार-मोहिउद्दीननगर मुख्य सड़क एनएच-122बी पर बिलट चौक के समीप मंगलवार को चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र निवासी दशरथ पासवान की पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि संजू देवी महनार के स्टेशन रोड स्थित अपने मायके आई हुई थीं। मंगलवार को वह अपने पति के साथ बाइक से वापस सोनपुर लौट रही थीं। यह भी पढ़ें- मायके से लौट रही महिला चलती बाइक से गिरी,सिर में गंभीर चोट इसी दौरान बिलट चौक के पास बाइक से असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे उनके स...