प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- सास-बहू के विवाद से परेशान बहू ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर अपनी सास और ननद की लाठी-डंडों से पिटाई करवा दी। घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। पट्टी क्षेत्र के बींद मुजाही बाजार निवासी उपवन का आरोप है कि उनकी 70 वर्षीय मां फूलमती व भाभी माया के बीच अनबन रहती है। माया दबंग किस्म की महिला है। आएदिन उन्हें प्रताड़ित करती रहती हैं। बीते रविवार को पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद बहू माया अपने मायके से भाई विमल कुमार व अपनी मां किरन निवासी भलुवाही जनपद जौनपुर को बुला लिया। तीनों ने मिलकर मां फूलमती, बहन मधुबाला को मारपीट का लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने माया, विमल कुमार व किरन के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज व धमकी की धाराओं के प्राथमिकी दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.