मायके से पैसे नहीं लाने पर विवाहिता को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
छपरा, मार्च 8 -- दिघवारा निसं। मोबाइल पर पिता से एक लाख रुपए मंगाने से इंकार करने पर ससुराल जनों ने विवाहिता के साथ अमानवीय प्रताड़ना को अंजाम दिया। ससुराल से जान बचाकर भागने लगी तो उसे बच्चा चोर होने का अफवाह फैला मारने की कोशिश की गई। इस संबंध मे गंगा नदी के दियारा क्षेत्र अकिलपुर थाना के मानस पचपन पट्टी क्षेत्र के अजय राय की पत्नी प्रियंका कुमारी ने अकिलपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके पति अजय राय ने मेरे पिता से दस मिनट में मोबाइल पर एक लाख रुपए डलवाने को कहा। मैने असमर्थता जताई पर पति समेत ससुराल जनों ने मारने पीटने के साथ जान लेने के लिए हथियार चलाया। फिर जलती लकड़ी से बदन पर दाग कर आभूषण छीन लिया। जान बचाने के लिए नव दियरी गांव पहुंचे तो वहां भी यह लोग आकर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर मारने की कोशिश की तो लोग मुझे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.