मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मायके से पांच लाख रुपये नहीं लाने पर बहू को घर से निकालने को लेकर अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़िता मुस्कान कुमारी ने दहेज उत्पीड़ण का आरोप लगाते हुए शहबाजपुर आर्मी कॉलोनी निवासी पति दीपक कुमार के अलावा सास, ससुर, देवर व ननद को नामजद आरोपित बनाया है। मुस्कान ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कर्पूरी नगर निवासी मनोज गुप्ता ने शादी में 10 लाख रुपये से अधिक का उपहार दिया था। इसके बाद भी मायके से पांच लाख रुपये नगद मांगकर लाने का ससुराल वाले दबाव बना रहे हैं। रुपये नहीं मिलने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। जलाकर मारने का भी प्रयास किया गया। पंचायती हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंतत: मारपीट कर घर से निकाल दिया। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.