बांका, जून 14 -- बांका, निज प्रतिनिधि। अपने एक बच्चे के साथ मायके गई पत्नी को वापस घर लाने में एक पति को एडी-चोटी की जोर लगानी पड रही है। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी वह अपनी पत्नी को वापस लाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। ये मामला बाराहाट थाना क्षेत्र के बडी बिषहर गांव का है।

पत्नी का मायके जाना जानकारी के मुताबिक बडी बिषहर गांव के बच्चू कुमार दास की शादी 2012 में बौंसी थाना क्षेत्र के रामपुर पवडा गांव निवासी कृति दास की पुत्री पार्वती देवी से हुई थी। जिससे उन्हें दो पुत्र भी है। घर में हुए मामूली विवाद की वजह से उनकी पत्नी अपने छोटे बेटे को लेकर अक्टूबर 2025 को अपने मायके चली गई। इसके बाद उसके गांव में 10 अक्टूबर 2025 को पंचायती बुलाई गई। जहां पति-पत्नी दोनो ने सुलहनामा में आपसी रजामंदी के बीच एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गए। जिसके...