हरदोई, अप्रैल 9 -- पाली। मायके गई पत्नी के नहीं लौटने पर एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा की कार्रवाई की है। गांव घुरहाई निवासी 32 वर्षीय रामप्रताप खेती-किसानी करता था। परिवार में गर्भवती पत्नी संगीता, दो बेटियां और एक बेटा है। रामप्रताप और संगीता के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। लड़ाई-झगड़े के कारण मृतक रामप्रताप की मां सुशीला और छोटा भाई संदीप उससे अलग होकर गांव के अंदर बने दूसरे मकान में रहने लगे थे। रामप्रताप अपने परिवार के साथ गांव के बाहर बने मकान में रहता था। मंगलवार को दंपति में फिर विवाद हो गया। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर संगीता बिना बताए अपने मायके चली गई। परिजनों के मुताबिक पत्नी के जाने से रामप्रताप दुखी रहने लगा। गुरुवार भोर पहर में उसने घर की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.