संवाददाता, जुलाई 10 -- सहारनपुर के छुटमलपुर में मायके से पत्नी के नहीं लौटने पर पति ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि पत्नी मीनू की हत्या किसी अचानक आए गुस्से का परिणाम नहीं थी, बल्कि इसकी पूरी तैयारी पहले से कर ली गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पति सन्नी सैनी ने घटना से दो-तीन दिन पहले ही हत्या के इरादे से चाकू खरीद लिया था। पूछताछ में आरोपी ने इस बात को स्वीकार करते हुए बताया कि पत्नी के लगातार उसके साथ घर लौटने से इनकार करने के बाद उसने यह कदम उठाने की योजना बनाई थी। फतेहपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में आरोपी सन्नी सैनी निवासी रजापुर को रुड़की रोड स्थित ओम सिटी कॉलोनी के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।14 साल पहले लव मैरिज की थी पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी...