उरई, दिसम्बर 13 -- कालपी(उरई)। थाना क्षेत्र के ग्राम मटरा में मायके से नहीं आ रही पत्नी की वजह से तनाव में चल रहे युवक ने शुक्रवार रात को साफी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक को फांसी पर लटका देख परिजन उसे मेडिकल कालेज उरई ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम मटरा निवासी 25 वर्षीय आशीष पुत्र जगदीश की तीन साल पहले हमीरपुर जिला के ग्राम कुमऊपुर निवासी अंजली के साथ शादी हुई थी। आशीष मजदूरी करता था। एक महीने पहले उसकी पत्नी मायके गई थी। इसके बाद आशीष उसे लेने गया लेकिन वह घर नहीं आई थी। रोजाना आशीष पत्नी अंजली से घर आने के लिए फोन करता था इसके बाद भी वह घर नहीं आ रही थी। इससे परेशान होकर शुक्रवार की रात को उसने घर के कमरे में साफी का फंदा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.