मायके से गायब महिला सीतामढ़ी से हुई बरामद
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला कुछ दिनों पहले अपने मायके आई। यहां से वह गायब हो गई। उसे शनिवार को पुलिस सीतामढ़ी जिले से बरामद किया। मामले में महिला की मां ने 16 जुलाई को हथौड़ी थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उनकी पुत्री समोसा लाने के लिए गांव के चौक पर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला की जांच शुरू की। इस दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे सीतामढ़ी से बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.