बरेली, अप्रैल 7 -- शीशगढ़, दहेज में कार व नगदी न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।क्षेत्र के गांव ईश्वरपुर निवासी मीना ने दर्ज कराए मुकदमा में कहा है उनकी शादी तीन साल पहले मोहल्ला कान्धरपुर थाना कैंट बरेली निवासी मंजीत के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते हैं घरेलू हिंसा के चलते प्रताड़ित करते हैं। ससुराली दहेज में कार व नगद रुपयों की मांग करते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले मारपीट की। वह अपनी जान माल के डर के कारण मायके आ गईं हैं। पति घर में रखने से इंकार कर रहा है। उनकी दो वर्ष की लड़की है। मायके वाले और दहेज देने में असमर्थ हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। मीना की तहरीर पर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.