प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। दो दिन पूर्व मायके से आई विवाहिता का शव रविवार सुबह उसके कमरे में साड़ी से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मायके के लोग पहुंचे लेकिन कोई आरोप नहीं लगा। तहसीलदार के साथ सीओ पट्टी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कंधई थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा के बेटे अभिनव विश्वकर्मा की शादी सात वर्ष पूर्व दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सोनाही गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा की 26 वर्षीय बेटी रिंकी के साथ हुई थी। रिंकी को पांच और ढाई साल के दो बेटे भी हैं। वह दो दिन पूर्व अपने मायके से ससुराल आई थी। यह भी पढ़ें- छप्पर के नीचे लटकी मिली विवाहिता की लाश, हत्या का आरोप रविवार सुबह उसने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। घर के लोग उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुक...