मायके वालों संग मिलकर पति-ससुर को पीटा
कौशाम्बी, जून 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के अहलादपुर मजरा जरैनी निवासी श्रीपत ने बताया कि 24 जून की रात बहू मीरा देवी बेटे गुड्डू से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने लगी। विरोध करने पर अपने भाई नन्हें व मायके से आए सुग्गू के साथ मिलकर बेटे को पीटना शुरू कर दिया।पीड़ित के मुताबिक, बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने उसकी भी पिटाई की। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- खेत में बांस गाड़ रहे पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.