मायके वालों ने की दामाद की हत्या; आठ महीने पहले हुई शादी, चार महीने की गर्भवती है बेटी
संवाददाता, सितम्बर 20 -- यूपी के लखीमपुर में दंपति के बीच हुए विवाद में भीरा थाना क्षेत्र के गांव पल्हानापुर में 22 वर्षीय पंकज पुत्र डोरे की जान चली गई। पंकज का शुक्रवार रात अपनी पत्नी रोशनी से विवाद हो गया था। इस पर रोशनी ने फोन करके अपने मायकेवालों को बुला लिया। मायकेवालों ने लाठी-डंडों से पंकज की जमकर पिटाई की, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ससुर, सालों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पंकज की शादी भीरा थाना क्षेत्र के ही गांव कटैया की रोशनी से हुई थी। बताते हैं कि शुक्रवार रात शराब को लेकर दंपति में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर रोशनी ने अपने भाई सुनील को फोन कर बुला लिया। सुनील अपने तीन साथियों के साथ पल्हनापुर गांव पहुंचा और पंकज को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर मरणासन्न कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.