आगरा, मार्च 5 -- जगदीशपुरा क्षेत्र में पैसों को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी ने मायके वालों को बुला लिया। पति की जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं ईंट-पत्थर से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित साकिर निवासी अवधपुरी कलवारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पत्नी अपनी मां को देने के लिए पैसे मांग रही थी। त्योहार के चलते उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर पत्नी भड़क गई। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने अपने घर फोन कर दिया। मां बिलकिश, पिता सलीम, भाई चांदबाबू को बुला लिया। आते ही ससुराली गाली गलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट कर दी। ईंट पत्थर से हमला कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बीच बचाव किया। जाते-जाते आरोपितों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.