हाथरस, जुलाई 1 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करीमनगर में मायके आई महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी उपचार के दौरान मौत होने के बाद मंगलवार को परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। जहां ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने पर मायके वालों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। कोतवाली पर लोगों की संख्या बढ़ती देख पुलिस बैकपुट पर आ गई। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला करीमनगर निवासी पंकज उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी बहन कोमल उर्फ मीनाक्षी उपाध्याय का विवाह लगभग ढाई वर्ष पूर्व कासगंज के सूत की मंडी निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में नकदी. जेवर और कार की मांग को लेकर कोमल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार उनकी मांगें पूरी ...