भागलपुर, फरवरी 18 -- नप क्षेत्र के एक मुहल्ले से एक बहन अपने भाई से प्रताड़ित होकर थाना पहुंची एवं अपने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारी को बताया कि मेरे पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण अपनी पुत्री के साथ मायके में रहती हूं। दो दिन पूर्व मेरी पुत्री अज्ञात युवक के साथ घर से भाग गयी है। इसी बात को लेकर मेरा भाई, पिता मेरे जान का दुश्मन बन गए हैं। घर में अकेला पाकर मुझे सोमवार की रात बुरी तरह से मारकर घायल कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया। थाना की पुलिस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...