मायके में शादी में नहीं जाने को मिला तो महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बांदा, मई 11 -- बांदा। शादी में न जाने देने से नाराज युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव के मजरा काछी पुरवा निवासी रमेश कोटार्य ने बताया कि 28 वर्षीय पत्नी सुशीला ने रविवार शाम कमरे में टीन शेड में पड़ी बल्ली में अंगौछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद बच्चों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। पति ने बताया वह शादी में जाना चाहती थी। उसने सुशीला को शादी में जाने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, सुशीला के भाई खेमराज निवासी पलटा गौरिहार ने बताया कि सात मई को उसकी भतीजी की पटना खोड़ा में शादी थी। सुशीला आने के लिए तैयार थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.