प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा के श्याम का पुरवा गांव में दो माह से मायके में रह रही विवाहिता ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। श्याम का पुरवा गांव निवासी राहुल पांडेय की 20 वर्षीय बेटी महक की शादी दो साल पहले महेशगंज के ढिंगवस गांव निवासी नवनीत दुबे के साथ हुई थी। दो माह पहले उसे बेटी हुई तब से वह मायके में ही रहने लगी। शनिवार सुबह उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां से परिजन प्रयागराज ले जा रहे थे लेकिन उसकी मौत हो गई तो शव लेकर घर चले गए। इलाके में चर्चा रही कि पति से फोन पर बात करने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...