आगरा, मार्च 9 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सुरजी में मायके में रह रही एक विवाहिता की शनिवार की शाम मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटनाक्रम के अनुसार नगला सुरजी गांव में अपने मायके रह रही पिंकी पत्नी रोहित शनिवार की शाम घर में ही हैंडपंप के पास खड़े होकर तंबाकू का मंजन कर रही थी। इसी दौरान अचानक वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई और मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के पिता गजराज सिंह ने बताया कि पिंकी की शादी रोहित निवासी इशेपुर ढोलना से हुई थी। पति व ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर उसकी बेटी अपने बेटे ज्ञानदेव के साथ मायके में आकर रहने लगी। ससु...