मायके में रह रही महिला को पति व देवरों ने पीटा
कौशाम्बी, मई 21 -- करारी के कमालपुर गांव में अपने मायके में रह रही महिला को उसके पति व देवरों ने बेरहमी से पीटा। मारपीट करने के बाद आरोपी भाग निकले। महिला ने सरायअकिल थाने में केस दर्ज कराया है। कमालपुर गांव की रीतू ने सरायअकिल थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी तरनी-तरना गांव के महेंद्र कुमार के साथ हुई है। शादी के बाद विवाद होने पर वह अपने मायके में रहने लगी। उसने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। इसी खुन्नस में पति महेंद्र व देवर नाके, गोरे व ननभईया मंगलवार की रात उसके मायके आए और लाठी-डंडे से उसको जमकर पीटा। इससे उसके हाथ व पैर में चोटें आईं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.