प्रयागराज, मार्च 31 -- करेली थाना क्षेत्र के बेनीगंज नई बस्ती में मंगलवार को एक नवविवाहिता का शव मायके में फंदे पर लटका मिला। घटना के समय घर में वह अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता गांव गए थे। सुबह परिजन लौटे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे के अंदर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, बेनीगंज नई बस्ती निवासी हरिश्चंद्र की 25 वर्षीय बेटी रंजना की करीब एक वर्ष पहले धूमनगंज क्षेत्र के एक अधिवक्ता से शादी हुई थी। इन दिनों रंजना मायके में रह रही थी। उसके माता-पिता सोमवार को पैतृक गांव झूंसी गए थे और रात में नहीं लौटे। रंजना घर में अकेली थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे परिजन लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह अंदर पहुंचने पर दूसरी मंजिल के कमरे में रंजना का शव पंखे के कुंडी से नायलॉन की रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.