मायके में प्रसव के बाद प्रसूता की बिगड़ी हालत, रास्ते में हुई मौत
एटा, मार्च 17 -- मायके में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। मायकेवाले ससुराल लेकर पहुंचे। घर पर ताला लगा हुआ मिला। जिसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी गई। जानकारी पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जिला कन्नौज थाना विशुनगढ़ के गांव बटरआ निवासी नसरीन (25) पुत्री हिम्मू शाह की शादी जाकिर निवासी बरतौली हाथरस के साथ आठ साल पहले हुई थी। आठ दिन पहले पति पत्नी को मायके कन्नौज छोड़ आया था। दो दिन पहले महिला ने बच्चें को जन्म दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर मायकेवाले प्रसूता को लेकर सोमवार को हाथरस पहुंचे। घर पर ताला लगा हुआ मिला। रात में महिला को वापस लेकर जा रहे थे रास्ते में महिला की हालत बिगड़ने पर मेडिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.