मायके में पत्नी को छोड़कर फरार, दी धमकी, मुकदमा
पीलीभीत, अप्रैल 18 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई की रहने वाली एक युवती की शादी जून 2012 में अमित कुमार पुत्र उमेशचंद्र हाल निवासी मंगलम कॉलोनी, रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है शादी के बाद से पति अमित उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि शादी के कुछ बर्ष बाद विवाहिता को पति के दूसरी महिला से संबंध होने के बारे में पता चला। उसने पति का विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई लगा दी। अमित ने विवाहिता को बंधक बना लिया और बच्चों के साथ भी मारपीट की। आरोप है 16 अप्रैल को अमित विवाहिता और उसके बच्चों को पिपरिया दुलई मायके में छोड़ने आया। यह भी पढ़ें- तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाला उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.