बहराइच, अगस्त 6 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हुजूरपुर थाने के बसंतपुर गांव स्थित मायके में आई युवती को सर्प ने डंस लिया। इलाज के बजाय सपेरे से झाड़ फूंक के चलते उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर मायके वाले उसे मेडिकल कॉलेज लाए ।चिकित्सकों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गोंडा जिले के कौड़ियां थाने के मोहन टेपरा गांव निवासनी सुनीता (31) पत्नी राम बाबू अपने मायके बहराइच जिले के हुजूरपुर थाने बसंतपुर गांव में आई थी। वह मंगलवार रात बेड पर सोई हुई थी। उसे सर्प ने डंस लिया। मायके वाले पयागपुर इलाके के किसी संपेरे को झाड़ फूंक को ले आए। झाड़ फूंक से युवती की हालत में सुधार के बजाय ज्यादा बिगड़ गई। तब उसे आनन फानन में वाहन से बु...