मायके में आई महिला के लाखों के जेवर चोरी
बरेली, मई 31 -- बरेली। भुता थाना क्षेत्र के पहरापुर बसावन नगरिया की रहने वाली आरती ने पुलिस को बताया कि वह 27 मई को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित मायके आई थीं। उन्होंने अपना बैग मायके में रख दिया और दोपहर में किसी व्यक्ति ने उसमें रखा 17 ग्राम का सोने का हार, दो सोने की अंगूठियां और एक जोड़ी सोने की झुमकी चोरी कर ली। उन्होंने बैग खोला तो इसकी जानकारी हुई। सब लोगों से जेवरात के बारे में मालूम किया लेकिन कुछ पता नहीं चला तो पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.