प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली के बहलोलपुर निवासी वासिर की 28 वर्षीय पत्नी नाजरीन बुधवार सुबह अपने मायके मानधाता गई थी। वहां उसने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर भतीजा उसे मेडिकल कॉलेज ले आया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि वह सुबह ही मायके पहुंची थी। घरवाले कोई कारण नहीं बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...