पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम मुडलिया गौसू निवासी साजिद खान पुत्र आशिक खां ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व उधम सिंह नगर के थाना सितारगंज क्षेत्र के ग्राम सितारगंज पंडरी निवासी सायवा पुत्री आसिफ से हुई थी। आरोप है कि 2 मार्च को उसकी और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर उसकी पत्नी ने अपने मायके में फोन कर दिया। तभी वहां से उसकी पत्नी के भाई नाजिम, सोहेल, साहिल,आसिफ,दानिश और चार अज्ञात लोग उसके घर पर शाम चार बजे घुस आए। आरोपियों ने उसके और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। जिससे सभी लोग घायल हो गए। किसी तरह पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उसके परिवार को बचाया। इसके बाद आरोपी उसकी पत्नी को लेकर चले गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.