मायके पक्ष के लोगों को पीटा, ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 16 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनीचौधरी निवासी निशा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वर्ष 2024 में उसकी शादी मोहल्ला खुशीमल निवासी रिजवान पुत्र रफीक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति के अलावा देवर अनीस,उस्मान,अकील,रियाजमीन दहेज में 50 लाख रूपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती। जब उसके मायके वाले बातचीत करने पहुंचे तो मंगलवार दोपहर आरोपियों ने उसके माता पिता के साथ मारपीट की। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.