मायके न आने देने से आहत महिला ने दी जान
हरदोई, जुलाई 2 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार में गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने दुपट्टे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है ससुराल पक्ष मायके नहीं जाने देता था। इससे वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महोलिया शिवपार निवासी 35 वर्षीय रागनी गुप्ता पत्नी रोहित गुप्ता ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रागनी की शादी करीब 14 साल पहले रोहित गुप्ता से हुई थी। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतका का मायका भी महोलिया शिवपार में ही है। उसके पिता लालाराम का निधन हो चुका है। भाई रजत गुप्ता और अनुज का आरोप है कि ससुराल पक्ष रागनी को मायके नहीं आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.