अररिया, जून 3 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के डहुआबाड़ी वार्ड संख्या 13 में एक नौ माह की गर्भवती महिला को अपने माता-पिता से दो लाख रुपये नहीं लाना मंहगा पड़ा। ससुराल वालों ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। हालांकि इस घटना को लेकर पीड़ित महिला आईसा खातून ने पति मो शहनवाज, सास, ससुर, देवर सहित 9 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। इस संबंध में पीड़ित महिला आइसा खातून ने बताया कि उनकी शादी चार वर्ष पूर्व डहुआबाड़ी वार्ड संख्या 13 निवासी मो शहनबाज पिता मो दिलदार के साथ हुई थी। शादी के ढाई वर्ष तक मेरे पति सहित ससुराल वालों का व्यवहार ठीक था। मुझे दो वर्ष की एक बेटी भी है। अब मैं नौ माह की गर्भवती भी हूं। इसके बाद ससुरल वालों के द्वारा छोटी छोटी बातों को लेकर गाली गलौज और मारपीट करना आदत सी बन गई। बताया कि 26...