मैनपुरी, मार्च 26 -- ससुराल से मायके जा रही विवाहिता को कार सवार युवक ने अगवा कर लिया और नशे से युक्त पानी पिलाकर उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। महिला किसी तरह वहां से छूटकर ससुराल जा रही थी, तभी उसे पुलिस ने पकड़ लिया और उसे थाने ले आई। जहां महिला पर दबाव बनाकर बयान बदलवाया। एसपी के निर्देश पर इस पूरे प्रकरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम खुशालपुर निवासी अर्चना पत्नी सुनील कुमार ने एसपी को शिकायती पर देकर जानकारी दी कि 25 दिसंबर 2025 को वह अपने मायके किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कोंडर जा रही थी। तभी रास्ते में उसकी पहचान का युवक नरेंद्र पुत्र रामचरण निवासी पड़रा थाना कुर्रा मिल गया। रास्ते में नरेंद्र ने उसे नशे से जुड़ा पानी पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में बंद थी। वह किसी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.