सोनभद्र, मई 23 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। मायके में शादी समारोह में जाने के लिए पत्नी ने पति से जब पैसा मांगा तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार निवासी पीडिता गीता साहू ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 29 अप्रैल को वह मायके में शादी समारोह में जाने के लिए तैयार हुई। शाम लगभग चार बजे उसने जाने से पहले जब उसने अपने पति से पैसा मांगा तो पति ने गाली गलौज करते हुए बाल पड़कर मारने पीटने लगे। यही नहीं उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर पति सूरज गुप्ता के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...