लखीमपुर खीरी, जुलाई 12 -- यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा गांव में पत्नी के मायके जाने की जिद को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गुस्साए पति ने पत्नी की पिटाई करने के बाद दांतों से उसकी नाक काट ली। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दामाद की बहन की भी दांतों से नाक काट दी गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, ढखेरवा गांव के रहने वाले श्रवण कुमार कश्यप और उसकी पत्नी प्रीति कश्यप के बीच मायके जाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान श्रवण ने प्रीति पर हमला कर दांतों से उसकी नाक काट ली, जिससे वह...