फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की कुआंखेड़ा चौकी के पास शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घरेलू विवाद के बाद एक दंपति ने पास के ही तालाब में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि तालाब में पानी कम और दलदल अधिक था, जिससे दोनों उसमें फंस गए। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। तराई क्षेत्र के गांव में ही जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले युवक का विवाह करीब डेढ़ साल पहले गंगापार क्षेत्र में हुआ था। दंपति की छह माह की एक मासूम बेटी भी है। शनिवार सुबह पत्नी अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। पति ने जब इससे इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर पति घर के पास स्थित तालाब की ओर भागा और छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति को जाते देख पत्नी भी खुद को रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.