भदोही, मार्च 27 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कौलापुर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता नीलम देवी ने फांसी लगाकर जान दे दिया। ससुराल वालों का कहना है कि मृतका मायके जाने की जिद कर रही थी। मना करने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। कौलापुर गांव निवासी ओम प्रकाश की शादी मई, 2020 में नीलम देवी के साथ हुई थी। गुरुवार को पति-पत्नी के बीच मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था। ओमप्रकाश क्षेत्र में ही फूल-माला बेचते हैं, पत्नी को नवरात्र खत्म होने के बाद मायके भेजने की बात कही थी। जिससे क्षुब्ध होकर नीलम ने यह कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच कर सीमेंटेड टीन की छत को काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद महिला के शव को नीचे उतारकर पंचनामा कर कार्रवाई किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका को एक छोटा पुत्र भी है। घटना के बाद परिवा...