गंगापार, जून 12 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के लालगोपालगंज कस्बे में एक महिला के सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दनियालपुर मोहल्ला निवासी रूबी बानो अपने मायके गई हुई थीं। उनके पति सऊदी अरब में रहकर रोजगार करते हैं। आरोप है कि 22 और 23 मई की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। पड़ोसियों ने घर की लाइट जलती देख महिला को फोन कर जानकारी दी। जब उन्होंने बताया कि वह अभी मायके में हैं, तब पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो मुख्य गेट बंद था, लेकिन अंदर का ताला टूटा हुआ मिला। सूचना मिलने पर रूबी बानो अपने परिजनों के साथ घर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि घर के सभी कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान बिखेर दिया गया था। पीड़िता के अनुसा...