पीलीभीत, मार्च 8 -- पूरनपुर, संवाददाता। बच्चों के साथ मायके गई महिला के बंद घर से चोरों ने सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घर लौटी महिला ने सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर के रहने वाले निजामुद्धीन सीतापुर काम करने गए। घर में उनकी पत्नी फूलबी और बच्चे मौजूद थे। छह मार्च को फूल बी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गईं। घर में ताला लगा हुआ था। रात में उनके घर में चोर घुस गए। चोरों ने घर में रखे सोने के टप्स, चांदी की पायल, पानी की मोटर, प्लास्टिक और लोहे के पाइप चोरी कर लिए। सात मार्च को फूल बी जब घर वापस गईं तो देखा सामान बिखरा पड़ा था। आभूषण और सामान गायब था। घर में चोरी होने की जानकारी लगते ही खलबली मच गई। फूल बी ने कार्रवाई के लिए पुलिस के तहरीर दी। पुलिस ने म...